Liver Disease: लिवर की बीमारी के दौरान पेट ही नहीं, बल्कि पूरा शरीर प्रभावित होता है। लिवर से जुड़ी एक नहीं, बल्कि कई सारी बीमारियां होती हैं और इन्हीं में से एक है हेपेटाइटिस बी। यह एक वायरल इंफेक्शन है जो लिवर में सूजन के कारण होता है। डॉ. प्रताप चौहान कहते हैं कि यह बीमारी तब होती है जब लिवर में टॉक्सिन जमा हो जाता है। इसके अलावा, जब आप बहुत ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, तो यह लिवर को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, कई सारी दवाइयां भी लिवर के लिए नुकसानदायक होती हैं। हेपेटाइटिस बी लिवर की एक गंभीर बीमारी है, जो HBV वायरस के कारण होती है। साथ ही, यह बीमारी एक दूसरे से फैलती भी है। यह बीमारी खून के द्वारा आपके शरीर में फैलती है और अन्य कई माध्यमों से भी इसके फैलने का खतरा बना रहता है। डॉक्टर कहते हैं कि इस बीमारी के कुछ खास लक्षण नहीं होते हैं, लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जैसे कि थकान, कमजोरी, भूख कम लगना, लिवर के दाएं साइड में दर्द, उल्टी या मतली आना, आंखों में पीलापन या फिर पेशाब गहरे पीले रंग का आना शामिल हैं। ऐसे में डॉक्टर का सुझाव बहुत जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- सही से नहीं हो रहा पेट साफ तो सुबह-सुबह चबा लें बेल का पत्ता, आंतों की हो जाएगी सफाई, हार्ट भी रहेगा हेल्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
6 hrs agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
13 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
17 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoमुंबई में समंदर में दौड़ेगा लग्जरी महल! 'Cordelia Sky' की ग्रैंड एंट्री!
2 days agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 days agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 days agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त