Lakshmi Puja: धन मानव जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है क्योंकि यह जीवन के भौतिक और सामाजिक पहलुओं को संतुलित करने में मदद करता है। भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन आवश्यक है। परिवार की देखभाल और समाज में योगदान देने के लिए धन की जरूरत होती है। इससे जीवन में सम्मान और पहचान मिलती है। धन का सही उपयोग जीवन को संतुलित और सुखमय बनाता है। यह मानसिक शांति और खुशहाली का आधार है। धन केवल साधन है, लक्ष्य नहीं। इसे धर्म, कर्म, और सेवा के मार्ग पर उपयोग करना चाहिए। देवी लक्ष्मी की पूजा का अर्थ केवल धन प्राप्त करना नहीं, बल्कि उसे सदुपयोग करना भी है।
लेकिन धन को लेकर सबसे अधिक कठिनाई इस बात को लेकर है कि इसे कमाना आसान नहीं होता है। यह देखा गया है कि लोग जिंदगी पर भांति-भांति के काम करते रह जाते हैं, लेकिन उन्हें हमेशा धन की कमी बनी रहती है। इसके लिए धन की देवी लक्ष्मी की पूजा सबसे सबसे उत्तम और फलदायी माना गया है। मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार और समाज में धन और समृद्धि आती है। धन का सही उपयोग और संतुलन उनकी पूजा से संभव होता है।
लक्ष्मी पूजा और साधना की उत्तम जगह!
लेकिन यहां एक बात बेहद मायने रखता है कि देवी लक्ष्मी की साधना किस स्थान पर करें। घर में और बाहर में कहां पर देवी लक्ष्मी की आराधना करने से सबसे जल्दी लाभ होता है? आपको बात दें कि देवी लक्ष्मी की साधना में स्थान और वातावरण का विशेष महत्व है। सही स्थान पर आराधना करने से साधक को शीघ्र और शुभ फल प्राप्त होता है। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि शास्त्रों में लक्ष्मी साधना का बेस्ट जगह क्या बताया गया है और घर में कहां पर लक्ष्मी पूजा करने से शीघ्र लाभ होता है? यदि आप यह जानना चाहते हैं तो इसके लिए यह वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें: Numerology: 2025 में इस मूलांक की 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर होगी हनुमान जी की खास कृपा, बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
15 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
16 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoइलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
1 day agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines