krushna abhishek kashmira shah live luxury life share lavish home inside photos

किसी महल से कम नहीं कॉमेडियन कृष्णा का घर, कश्मीरा ने दिखाई इनसाइड झलक

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की लेडी लव कश्मीरा शाह ने यूट्यूब वीडियो पर अपने होम स्वीट होम घर की झलक दिखाई है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को भला कौन नहीं जानता? एक वक्त था जब टीवी की दुनिया में अपने पैर जमाने के लिए वह दिन-रात स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन अब बुलंदियों को छू चुके कॉमेडियन आज लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। उनका घर किसी महल से कम नहीं है, जिसमें वह अपनी लेडी लव कश्मीरा और दोनों बेटों के साथ रहते हैं। इस बात का हिंट कश्मीरा के उस वीडियो से मिला है जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो में कश्मीरा ने अपने महल जैसे घर के दीदार करवाए हैं।

बेडरूम से बाथरूम तक की दिखाई झलक

अपने घर का वीडियो शेयर करते हुए कश्मीरा शाह ने सबसे पहले घर के किचन एरिया की झलक फैंस को दिखाई है। उनका ओपन स्टाइल किचन काफी स्टाइलिश है। लिव-इन एरिया की खूबसूरती दिखाते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह अक्सर यहां आराम करती हैं। कश्मीरा ने अपने दोनों बेटों की तस्वीर भी दिखाई जिसे हाथ से पेंट करते हुए बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने अपना और कृष्णा का बेडरूम और बाथरूम भी दिखाए। कश्मीरा ने बताया कि उनका और कृष्णा का बाथरूम अलग-अलग हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ