Mouni Roy के कमरे में किसने की थी घुसने की कोशिश? एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने एक शॉकिंग खुलासा किया है।

mouni roy share horrible experience during the bhootnii promotion

Mouni Roy File Photo

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी राॅय जल्द ही भूतनी बनकर लोगों को डराने आ रही हैं। उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ 1 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें संजय दत्त ने ओझा का किरदार निभाया है। इन दिनों मौनी अपनी अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन जमकर कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए एक पुराने इंसीडेंट को याद किया जब वह खुद डर गई थीं। उन्होंने बताया कि जब वह एक होटल में रुकी थीं, तब उनके कमरे में किसी अजनबी ने घुसने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने किया शॉकिंग खुलासा

बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में मौनी राय ने अपने साथ हुए उस भयानक किस्से को याद करते हुए बताया, ‘मुझे ठीक से याद नहीं है कि वह कौन सा शहर था। मैं छोटे से शहर में थी। वहां होटल में असल में किसी ने चाबी चुरा ली थी। वह मेरे कमरे को खोलने की कोशिश कर रहा था। अच्छी बात है कि मैं तब अकेली नहीं थी। मैं अपने मैनेजर के साथ थी। जब हमें एहसास हुआ कि ये क्या हो रहा है, तो हम चिल्लाने लगे थे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रिसेप्शनिस्ट से की पूछताछ

मौनी राॅय ने आगे कहा, ‘इस घटना के तुरंत बाद हमने रिसेप्शनिस्ट को फोन करने की कोशिश की। उन्होंने सहजता से बताया कि ये हाउसकीपिंग का काम हो सकता है। मैंने उनसे पूछा कि ‘कौन सा हाउसकीपिंग बिना खटखटाए और बिना डोर की घंटी बजाए दरवाजा खोलने के लिए आता है? वह भी रात के समय में 12:30 बजे?’

द भूतनी की कहानी

बता दें कि फिल्म ‘द भूतनी’ में मौनी रॉय और संजय दत्त के अलावा सनी सिंह, पलक तिवारी और आसिफ खान जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म को सिद्धांत कुमार सचदेवा ने डायरेक्ट किया है। कहानी की बात करें तो फिल्म में मौनी रॉय ने एक भूतनी का किरदार प्ले किया है, जिसका नाम भूतनी है। ये भूतनी वर्जिन नाम के पेड़ पर रहती है। फिल्म हॉरर एक्शन-कॉमेडी जॉनर की है, जिसे 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ