Krushna Abhishek Arti Singh
विज्ञापन

क्या मां बनने वाली हैं आरती सिंह? कृष्णा अभिषेक ने दिया हिंट!

कृष्णा अभिषेक ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अपनी बहन आरती सिंह की प्रेग्नेंसी को लेकर इशारों-इशारों में काफी कुछ कह दिया है। इसके बाद आरती से सोशल मीडिया पर लोग एक ही सवाल कर रहे हैं।

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक हाल ही में अपनी बहन के साथ एक इवेंट अटेंड करते हुए नजर आए। इस दौरान दोनों भाई-बहन ट्विनिंग करते हुए दिखे। कृष्णा ने ब्लैक शर्ट और पैंट पहनी थी, तो आरती ब्लैक फ्लोरल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान इन दोनों ने जमकर पैपराजी के सामने पोज दिए और उनके साथ मस्ती-मजाक भी किया। बातों-बातों में कृष्णा अभिषेक ने कुछ ऐसा कह दिया कि अब आरती की प्रेग्नेंसी रूमर्स फैल गई हैं।

कृष्णा अभिषेक ने अपनी बहन की गुड न्यूज को लेकर मजाक किया है। भाई की बातें सुनकर आरती भी ब्लश करती हुई नजर आईं। कृष्णा ने कई बार ऐसा हिंट दिया है कि आरती सिंह प्रेग्नेंट हैं। हालांकि, दोनों ने इसे कन्फर्म नहीं किया है। ऐसे में ‘न्यूज 24’ इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि आरती सिंह शादी के अगले ही साल मां बनने वाली हैं। फिलहाल फैंस ने आरती से ये वीडियो देखने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ