cricket News - 2025-11-09T203531.827
विज्ञापन

IND A vs SA A: साउथ अफ्रीका के आगे ढेर हो गए ये 5 भारतीय शेर, टीम इंडिया की बढ़ गई टेंशन

India A vs South Africa A: भारत A और साउथ अफ्रीका A के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से इस मैच में 5 खिलाड़ी फ्लॉप हो गए थे. इन खिलाड़ियों में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल थे.

India A vs South Africa A: भारत A और साउथ अफ्रीका A के बीच 2 मैचों की 4 दिवसीय टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 से 9 नवंबर के बीच खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल कर ली और भारत को 5 विकेट से हराया. खास बात ये रही कि साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 417 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की ओर से इस मैच में 5 खिलाड़ी फ्लॉप रहे. सबसे पहला नाम केएल राहुल का आता है, जिन्होंने 19 और 27 रन बनाए थे. इसके अलावा साई सुदर्शन ने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 23 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: सरफराज खान के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी की मौत के बाद भी खेले मुशीर खान

Advertisment

ऋषभ पंत भी खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने 24 और 65 रनों की पारी खेली. कुलदीप यादव अपनी फिरकी गेंदबाजी से खासा कमाल नहीं कर सके. उन्होंने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 0 रन विकेट लिए. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी खासा निराश किया. उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ