
IND vs ENG: जो बड़े-बड़े ओपनर नहीं कर सके वो KL Rahul ने कर दिखाया, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
KL Rahul: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर वो कर दिखाया है, जो टीम इंडिया के कई दिग्गज ओपनर नहीं कर सके। राहुल के नाम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। राहुल ने इंग्लैंड की सरजमीं पर खेलते हुए एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज पांचवें बल्लेबाज हैं।
KL RAHUL IN THIS ENGLAND TOUR:
– 42(78), 137(287), 2(26), 55(84), 100(177), 39(58), 46(98).
The Mr Consistent ✅ pic.twitter.com/U2K1O5zR6C
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 23, 2025
हालांकि, राहुल इंग्लैंड में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे ही भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सुनील गावस्कर कर सके हैं। राहुल पहली पारी में अच्छी लय में दिखाई दिए, लेकिन अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। राहुल 98 गेंदों का सामना करने के बाद 46 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 4 चौके जमाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 94 रनों की पार्टनरशिप जमाई। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.