cricket News (5)
विज्ञापन

IPL 2026: CSK नहीं, इस चैंपियन टीम में जा सकते हैं संजू सैमसन, आगामी सीजन से पहले होगा बड़ा 'खेला'

Sanju Samson: संजू सैमसन आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। हालांकि अब उन्हें तीन बार का खिताब जीतने वाली फ्रेंचाइजी अपने दल का हिस्सा बना सकती है।

Sanju Samson: आईपीएल 2026 के आगाज होने में अभी लगभग 7 महीने का समय बचा है। आगामी सीजन से पहले कई बड़े उलटफेर होंगे। इसके अलावा संजू सैमसन भी राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का विचार कर चुके हैं। ऐसे में खबरे तेज हैं कि वह सीएसके में शामिल होंगे। लेकिन अब संजू की कहानी में एक नया मोड़ आया है। दरअसल संजू को केकेआर अपने दल का हिस्सा बना सकती है। क्योंकि केकेआर को एक अच्छे कप्तान के अलावा एक बेहतरीन विकेटकीपर की जरूरत है। आईपीएल 2024 का खिताब श्रेयस अय्यर ने केकेआर को जिताया था। लेकिन इसके बावजूद उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था। ऐसे में अब केकेआर को एक अनुभवी कप्तान की जरूरत है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ