KKR (1)

VIDEO: केकेआर ने ढूंढा 'गौतम गंभीर' का रिप्लेसमेंट, रसल-नारायण के जिगरी को मिला जिम्मा

आईपीएल 2025 से पहले केकेआर ने अपने नए मेंटॉर का ऐलान किया है। मैनेजमेंट ने आंद्रे रसल और सुनील नारायण के पूर्व साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को मेंटॉर बनाया है।

Dwayne Bravo: आईपीएल 2024 का खिताब केकेआर ने गौतम गंभीर की कोचिंग में अपने नाम किया था। उनकी कोचिंग में केकेआर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया था। आईपीएल 2024 के बाद गंभीर ने केकेआर का साथ छोड़कर भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका में उतरे थे। केकेआर छोड़ने के बाद मैनेजमेंट लगातार नए मेंटॉर की तलाश में था। हालांकि अब केकेआर ने आगामी सीजन के लिए अपने नए मेंटॉर का ऐलान कर दिया है।

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को केकेआर ने अपना नया मेंटॉर बनाया है। इससे पहले ब्रावो सीएसके का हिस्सा थे। उन्होंने साल 2022 तक येलो आर्मी के लिए खेला। इसके बाद उन्होंने 2023 और 2024 में बॉलिंग कोच की भूमिका निभाई थी। हालांकि अब वह केकेआर में गंभीर की जगह लेने के लिए तैयार हैं। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ