IND vs BAN: अगर कानपुर टेस्ट हुआ ड्रॉ, WTC प्वाइंट टेबल में भारत को होगा नुकसान, जानें समीकरण

India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। जिसको टीम इंडिया जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा करना चाहेगी। अगर मैच ड्रॉ हो जाता है तो टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी प्वाइंट टेबल में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Team India

Team India

विज्ञापन

India vs Bangladesh 2nd Test: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश की टीम दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। ये मैच 27 सितंबर से शुरू होगा। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम इंडिया कानपुर टेस्ट को भी जीतना चाहेगी। वहीं दूसरी पर कानपुर टेस्ट पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में कई दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच में खलल पड़ सकता है। अगर ये टेस्ट मैच बारिश के चलते ड्रॉ हो जाता है, रोहित एंड कंपनी को इससे ज्यादा नुकसान होगा।

मैच ड्रॉ होने से भारत को नुकसान

27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 27 सितंबर को कानपुर में 93 फीसदी बारिश की संभावना जताई जा रहा है। इसके अलावा 28 और 29 को भी बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट टेबल में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

अगर मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांट दिए जाएंगे और भारत के पास फिर 68.18 फीसदी अंक बचेंगे। फिलहाल भारतीय टीम 71.67 फीसदी अंक के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम 39.29 फीसदी अंक के साथ छठे पायदान पर है।

विज्ञापन

बता दें, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया को 9 मैच खेलने हैं, जिसमें से 5 मैच जीतने भारत के लिए जरूरी है। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम को आगे 3 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के साथ खेलनी है। उसके बाद भारत का सामना बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ