Faizal Khan Aka Khan Sir
विज्ञापन

Video: क्या खान सर 2025 में लड़ेंगे चुनाव? खुद कर दिया साफ

Khan Sir Statement : क्या बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर 2025 में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? इसे लेकर उन्होंने ही साफ कर दिया।

Khan Sir Statement : बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीपीएससी के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत में सुधार है। इस दौरान खान सर की गिरफ्तारी की अफवाह उड़ी, जिसे लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।

खान सर ने कहा कि इतना जल्दी हम नहीं जाएंगे, ऊपर बात हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया। नॉर्मलाइजेशन तब किया जाता है, जब उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होती है और हर चरण में अलग-अलग पेपर आते हैं। नॉर्मलाइजेशन गणित में हो सकता है, एग्जाम में नहीं। उन्होंने अवध ओझा के चुनाव लड़ने पर कहा कि भले लिखे लोगों को राजनीति में जाना चाहिए। खान सर ने कहा कि वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 2025 का चुनाव जल्दी खत्म हो, ताकि जल्दी सिर दर्द दूर हो जाए। उन्हें तो पढ़ाने से ही फुर्सत नहीं है।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ