18 मई को IPL से रिटायर हो जाएंगे एमएस धोनी? पूर्व CSK कप्तान का पुराना बयान हो रहा है वायरल!

MS Dhoni: IPL 2026 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. फैंस जल्द से जल्द उन्हें मैदान पर उतरते हुए देखना चाहते हैं. कई लोग इसे धोनी का आखिरी IPL सीजन मान रहे हैं. अब पूर्व CSK कप्तान का एक स्टेटमेंट वायरल हो रहा है, जिससे संकेत मिलते हैं कि 18 मई को वो अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं.

MS Dhoni CSK Fans
1 / 6

MS Dhoni: एमएस धोनी ने IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. सीजन शुरू होने से पहले पिंडली में खिंचाव के कारण वो दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए. हालांकि, अब तक धोनी का कमबैक नहीं हो पाया है. CSK लीग स्टेज में 10 मैच खेल चुकी है और उनके मात्र 4 मुकाबले बचे हैं. फैंस जल्द से जल्द धोनी को मैदान पर देखना चाहते हैं. अब धोनी का 5 साल पुराना एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी के रिटायरमेंट की अफवाहों को तेज कर दिया है.

विज्ञापन

IPL करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं एमएस धोनी

IPL करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं एमएस धोनी2 / 6

एमएस धोनी 44 साल के हो गए हैं और 7 साल पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद IPL खेल रहे हैं. फैंस उन्हें IPL 2026 में देखने के लिए उत्साहित थे, क्योंकि इसे उनका आखिरी साल माना जा रहा है.

विज्ञापन

धोनी का पुराना बयान हो रहा वायरल

धोनी का पुराना बयान हो रहा वायरल3 / 6

2021 में एक इंटरव्यू के दौरान एमएस धोनी ने कहा था कि वो अपने IPL करियर का आखिरी मैच चेन्नई में CSK फैंस के सामने खेलना चाहते हैं. धोनी पिछले कुछ साल से लगातार खेल रहे हैं और अब रिटायर के करीब हैं.

IPL 2026 में कब होगा चेन्नई में आखिरी मैच?

IPL 2026 में कब होगा चेन्नई में आखिरी मैच?4 / 6

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर चेपॉक में आखिरी मैच 18 मई को होने वाला है. उनकी भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. धोनी इस सीजन पिंडली में समस्या के कारण एक मैच भी नहीं खेल पाए हैं. फैंस उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

क्या 18 मई को होगा धोनी का आखिरी मैच?

क्या 18 मई को होगा धोनी का आखिरी मैच?5 / 6

धोनी को चोट से ठीक होने में जरूरत से ज्यादा समय लग रहा है. इसका सीधा अर्थ है कि शरीर अब उनका साथ नहीं दे रहा है. धोनी के बिना भी CSK अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में पूर्व CSK कप्तान अब IPL 2026 को अपना आखिरी सीजन बना सकते हैं. अगर ऐसा है, तो फिर चेन्नई में ही वो आखिरी मुकाबला खेलना चाहेंगे. ऐसे में 18 मई धोनी के IPL करियर की आखिरी तारीख हो सकती है.

बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं धोनी

बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं धोनी6 / 6

एमएस धोनी को पिंडली में समस्या है और विकेटकीपिंग करते समय उनकी पिंडली पर अधिक दबाव पड़ सकता है. संजू सैमसन विकेटकीपर के रूप में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर धोनी फिट हो जाते हैं, तो बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन