
Karan Kundrra की 18 साल छोटी लड़की से बढ़ी नजदीकियां? क्या Tejasswi Prakash हुईं खफा?
Edited By Ishika Jain

Edited By Ishika Jain
Karan Kundrra Tejasswi Prakash Breakup Rumours: टीवी के हैंडसम हंक करण कुंद्रा (Karan Kundrra) कई साल से एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि इनके रिश्ते में खटास आ गई है। अब सुनने में आया है कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड से खफा हैं और इसका कारण करण कुंद्रा की खुद से 18 साल छोटी लड़की से बढ़ती नजदीकियां हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक, करण कुंद्रा का मशहूर एक्ट्रेस से अफेयर चल रहा है।
इस पोस्ट में लिखा गया है कि रीम शेख और करण ‘इश्क में घायल’ शो में साथ काम कर रहे हैं। इस शो में काम करते-करते दोनों करीब आ गए हैं। पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने ये भी दावा किया है कि करण और तेजस्वी पिछले कुछ दिनों से अलग बर्ताव कर रहे हैं। साथ ही इन्होंने साथ में कई दिनों से एक साथ तस्वीरें भी पोस्ट नहीं की हैं। ऐसे में अब ये पोस्ट वायरल हो रहा है और करण- तेजस्वी की लव लाइफ में तूफान की खबरों को लेकर बज बन गया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.