Virgo Horoscope: कन्या राशि के आजीविका भाव के स्वामी बुध होते हैं. आमदनी का मालिक चंद्रमा होता है. धनभाव का स्वामी ग्रह शुक्र होता है. ऐसे में कन्या राशि वालों की आमदनी के बारे में जानने के लिए बुध, चंद्रमा और शुक्र के बलाबल को देखना होगा. 11 अप्रैल तक बुध आपके छठे भाव में होगा. कन्या राशि वालों को मेहनत से सफलता मिलेगी. देवगुरु बृहस्पति के कारण आपको करियर में लाभ मिलेगा. 11 अप्रैल के बाद आप जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको लाभ मिलेगा.

गुरु की कृपा से आय में उछाल आएगा. सातवें भाव में मंगल और शनि के साथ होने से अचनाक से आपका खर्च बढ़ सकता है. साझेदारी के काम में खर्च बढ़ने की संभावना है. बारहवें भाव में केतु के होने के कारण अचनाक से कोई खर्च सामने आ सकता है. शुक्र और गुरु की शुभ स्थिति से बचत के योग बनेंगे. 19 अप्रैल के बाद शुक्र की शुभ स्थिति से बचत कर सकेंगे. आप सुरक्षित और लंबे समय का निवेश कर सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जाने के लिए ऊपर ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: दुख, बर्बादी और दरिद्रता का कारण बनती हैं छोटी-छोटी गलतियां, कहीं आप तो नहीं करते हैं ऐसा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.