kangana ranaut in parliament

Video: स्पीकर की कुर्सी पर कुमारी शैलजा और सामने कंगना रनौत...मंडी सांसद ने रेलमंत्री से की ये मांग

Kangana Ranaut in Parliament: हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लोकसभा में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से एक मांग की।

Kangana Ranaut in Parliament: लोकसभा में विंटर सेशन के दौरान कई अनोखे नजारे देखे जा रहे हैं। बुधवार को स्पीकर की कुर्सी पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा नजर आईं। जबकि उनके सामने हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत थीं। बता दें कि सभापति तालिका में शामिल सदस्य स्पीकर के आसन पर नहीं होने पर सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं। सभापति तालिका में कुमारी शैलजा के अलावा विपक्ष के कई सांसदों का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारी शैलजा ने जब कंगना रनौत का नाम लिया तो उन्होंने कहा कि मैं ‘रेलवेज अमेंडमेंट बिल 2024’ पर अपने विचार रखना चाहती हूं। कंगना ने कहा कि मैं इस बिल का स्वागत करती हूं। ये आमजन के जीवन को सहूलियत देगा। कंगना ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से कहा कि मंडी क्षेत्र में अभी तक रेलवे का सर्वे नहीं हुआ है। अगर हमारा क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़ या अंबाला जैसी जगहों से जुड़ता है तो हिमाचल की प्रगति और विकास में सहायता मिलेगी।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ