Kamal Haasan
विज्ञापन

Video: क्या इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे कमल हासन?

Kamal Haasan की पार्टी मक्कल नीधि मय्यम को एक हफ्ता पहले चुनाव आयोग ने चुनाव सिंबल टॉर्च लाइट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस सिंबल पर कमल हासन खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं। संभावना है कि अभिनेता जल्द इंडिया गठबंधन में शामिल होने का आधिकारिक ऐलान करें। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन मक्कल नीधि मय्यम को लोकसभा चुनाव 2024 में एक सीट दे सकती है।

Kamal Haasan may join India Alliance: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन में एक नई पार्टी जुड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपरस्टार कमल हासन इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है। उनकी पार्टी मक्कल नीधि मय्यम पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। बता दें अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने का अनुमान है। यही वजह है कि देश में नॉर्थ से लेकर साउथ तक सभी राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है। खबरों की माने तो कमल हासन तमिलनाडु में डीएमके का साथ दे सकते हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन डीएमके पार्टी के प्रमुख हैं। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन मक्कल नीधि मय्यम पार्टी को सीट दे सकती है। बताया जा रहा है कि कमल हासन खुद एमएनएम के सिंबल टॉर्च लाइट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। दरअसल, उन्हें यह सिंबल एक हफ्ते पहले ही चुनाव आयोग ने आवंटित किया था। बता दें कमल हासन ने दिसम्बर 2022 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी नजर आए थे।

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ