Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: सावन के पावन माह का आरंभ 22 जुलाई से हो गया है, जिसका समापन रक्षा बंधन के दिन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस दौरान व्रत रखने से भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही महादेव की उपासना करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के दौरान यदि कोई साधक शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष व प्रभावशाली मंत्रों का जाप करता है, तो उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको चमत्कारी महामृत्युंजय मंत्र के जाप के नियम और लाभ के बारे में बताएंगे।
महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के लाभ
पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि भगवान शिव को मृत्युंजय के रूप में समर्पित महामृत्युंजय मंत्र का उल्लेख ऋग्वेद में है। इसमें भगवान शिव के महामृत्युंजय स्वरूप से आयु रक्षा और रक्षा की प्रार्थना की गई है। इस मंत्र का दीर्घ या लघु स्वरूप जाप करने से साधक सुरक्षित रहता है। सावन के दौरान इस मंत्र का जाप करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है। जो लोग नियमित रूप से सावन के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं, उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 70 साल बाद हुआ 3 राशियों का भाग्योदय! श्रावण सोमवार पर बना अद्भुत संयोग
कितनी बार करना चाहिए मंत्र का जाप?
शिव जी का ध्यान करके महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 27 बार जाप करना चाहिए और जाप करने के बाद दान जरूर करना चाहिए।
इन चीजों का दान करना होता है शुभ-
- किसी रोगी या अस्पताल में दवाइयों का दान
- जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान
- छत पर पक्षियों के लिए दाना डालना
- पक्षी के लिए पानी की व्यवस्था करना
- किसी व्यक्ति को कपड़े का दान करना
- सुबह-सुबह कुत्तों को दूध-रोटी खिलाना
- चींटियों को चीनी डालना
महामृत्युंजय मंत्र का जाप कब करना चाहिए?
- छोटी-छोटी बीमारियां यदि आपको रोजाना परेशान कर रही हैं, तो ऐसे में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना फायदेमंद रहेगा।
- रात में सोने से पहले रुद्राक्ष की माला पर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
- सुबह शिव जी को जल अर्पित करके रुद्राक्ष की माला पर चतुराक्षरी महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 3 बार जाप करना चाहिए।
- किसी बीमारी के चलते ऑपरेशन होने वाला है या आप मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए हैं, तो ये मंत्र आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा।
आज का राशिफल और महामृत्युंजय मंत्र से जुड़े अन्य नियम और जाप करने के फायदों के बारे में जानने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन में दिन के अनुसार शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, नवग्रह होंगे मजबूत, मिलेगा प्रमोशन-पैसा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
15 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
1 day agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 days agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines