---विज्ञापन---

Kaalchakra: आज गायत्री जयंती पर इन मंत्रों के जाप से दूर होंगी सभी परेशानियां! पंडित सुरेश पांडेय से जानें पाठ करने के नियम

Kaalchakra News24 Today: धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज गायत्री जयंती के खास मौके पर कुछ मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा कुछ खास उपाय करने से जीवन में आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं गायत्री जयंती से जुड़े महाउपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

पंडित सुरेश पांडेय (Kaalchakra News24 Today): वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर गायत्री जयंती मनाई जाती है। इस बार शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 17 जून को प्रात: काल 04:43 मिनट से हो गया है, जिसका समापन कल यानी 18 जून को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर होगा। इसलिए उदयातिथि के आधार पर आज यानी 17 जून 2024 को गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन ज्ञान की देवी मां गायत्री की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज के दिन वेदों की देवी का आशीर्वाद पाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ होता है। इससे जहां एक तरफ बुद्धि का विकास होता है। वहीं दूसरी तरफ जीवन में आ रही परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन गायत्री मंत्र का जाप करते समय कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए, नहीं तो पाठ का फल नहीं मिलता है।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको गायत्री जयंती से जुड़े महाउपाय और नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा उन उपायों के बारे में भी बताएंगे, जिन्हें गायत्री जयंती के दिन करना शुभ माना जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि गायत्री मंत्र का जाप करने से कैसे आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आज गायत्री जयंती पर इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय! जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2024 10:48 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola