---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज गायत्री जयंती पर इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय! जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय

Gayatri Jayanti 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल आज यानी 17 जून 2024 को गायत्री जयंती मनाई जाएगी। चलिए जानते हैं मां गायत्री की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और आप कैसे माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Gayatri Jayanti 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए गायत्री जयंती का विशेष महत्व है। इस दिन विशेषतौर पर वेदों की मां गायत्री देवी की आराधना की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के दिन गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 17 जून को प्रात: काल 04 बजकर 43 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 18 जून को सुबह 06:24 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर गायत्री जयंती का पर्व आज यानी 17 जून 2024 को मनाया जाएगा। वहीं मां की पूजा इस दिन आप सुबह 08:53 से लेकर सुबह 10:37 के बीच कभी भी कर सकते हैं।

गायत्री जयंती के अचूक उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्ञान की देवी मां गायत्री की उपासना करने से व्यक्ति की बुद्धि में विकास होता है। इसलिए इस दिन खासतौर पर छात्रों को माता की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। चलिए जानते हैं गायत्री जयंती के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---
  • गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री के सामने घी का दीपक जलाएं। फिर 108 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। इस उपाय को सच्चे मन से करने से आपको माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपकी बुद्धि का विकास होगा।
  • जीवन में सफलता पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को गायत्री जयंती के दिन प्रात: काल मां की आराधना करनी चाहिए। इसी के साथ उन्हें फूल, धूप, फल, नैवेद्य और दीप अर्पित करना भी शुभ होता है।
  • गायत्री जयंती के दिन मां गायत्री की सुबह और शाम आरती जरूर करनी चाहिए। इससे दिमाग तेज होता है।

ये भी पढ़ें- पराए मर्द या स्त्री से संबंध बनाने की सजा क्या? प्रेमानंद महाराज ने गरुड़ पुराण के हवाले से की व्याख्या

---खबर नीचे जारी है---

गायत्री जयंती पर इन 3 राशियों को होगा लाभ!

  • मेष राशि

धन कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोग शेयर मार्केट में अगर निवेश करते हैं, तो फ्यूचर में बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के कई अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है।

  • मकर राशि

नौकरीपेशा लोग सोच-समझकर करियर से जुड़ा कोई निर्णय लें। ये आपकी जिंदगी का बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। आज के सही फैसले की वजह से फ्यूचर में नाम और पैसा दोनों से ही आप संतुष्ट रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---
  • मीन राशि

व्यापारियों को आर्थिक लाभ के कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे पैसों की कमी से आपको छुटकारा मिल सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, उनके लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। नई डील पूरी होने से बिजनेस में तेजी आ सकती है। नई प्रॉपर्टी या कार खरीदने के लिए जून माह सबसे उत्तम है।

ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! कल 4 शुभ योग का बना महासंयोग

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 15, 2024 10:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola