---विज्ञापन---

K C Venugopal को टिकट देने पर लोकसभा में कांग्रेस को बड़ा फायदा! राज्यसभा का क्या होगा?

K.C Venugopal: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 24 सीटों पर एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को उतारा गया है। पार्टी ने टिकट बंटवारे में सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है।

---विज्ञापन---

K.C Venugopal: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में केरल के अलाप्पुझा लोकसभा सीट से के सी वेणुगोपाल को प्रत्याशी बनाया गया है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि वेणुगोपाल अगर चुनाव जीतते हैं तो उन्हें राजस्थान से राज्यसभा सांसद की सीट छोड़नी होगी। ऐसे में यह कांग्रेस का फायदा होगा या नुकसान?

कांग्रेस ने साधा सियासी समीकरण

जानकारों के अनुसार कांग्रेस के पास राजस्थान में अपने (राज्यसभा ) उम्मीदवार को फिर से जीताने के लिए विधानसभा में पूरी संख्या नहीं है। अगर वेणुगोपाल लोकसभा चुनाव जीत जाते हैं तो राज्यसभा में उपचुनाव करवाना होगा। वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वरिष्ठ नेता होने के चलते वेणुगोपाल को अलाप्पुझा लोकसभा जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डालना चाहिए। बता दें कि वेणुगोपाल को टिकट देने के पीछे कांग्रेस पार्टी लोकसभा सीट में जातिय समीकरण साधने का प्रयास कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2024 07:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola