Jitiya Vrat 2025

Video: जितिया व्रत पर सुनें ये पौराणिक कथा, बच्चों की आयु और खुशियों में होगी वृद्धि

Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत से संतानवती महिलाओं की खास आस्था जुड़ी है। ये उपवास बच्चों की लंबी आयु, अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है। चलिए ज्योतिर्विद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से जानते हैं जितिया व्रत के महत्व और पौराणिक कथा के बारे में।

Jitiya Vrat 2025: साल 2025 में 14 सितंबर को पूर्णिया में जितिया व्रत रखा जाएगा। इस दिन संतानवती महिलाएं अपने बच्चे की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। हालांकि, ये उपवास काफी कठिन होता है क्योंकि एक नहीं बल्कि तीन दिन तक कठिन नियमों का पालन करना होता है। व्रत से एक दिन पहले 13 सितंबर को नहाय खाय होगा। इस दौरान महिलाएं पवित्र नदी या तालाब में स्नान करके जीमूतवाहन भगवान की पूजा करती हैं। नहाय खाय के अगले दिन सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में फिर से पवित्र नदी में स्नान किया जाता है। साथ ही जितिया ओठगन की रस्म की जाती है और व्रत का संकल्प लिया जाता है। आखिरी दिन महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

विज्ञापन

हालांकि व्रत वाले दिन जितिया व्रत की कथा सुनना भी जरूरी होता है, नहीं तो उपवास को पूरा नहीं माना जाता है। यदि आप जितिया व्रत की कथा के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ