Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्रग्रहण समाप्त, करें स्नान और राशि के अनुसार जानें किन चीजों का करें दान?
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 से शुरू हुआ साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण 8 सितंबर की सुबह 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो गया। करीब 3 घंटे 28 मिनट चले इस चंद्रग्रहण के बाद स्नान आवश्यक है। इसके साथ ही पूरे घर में गंगाजल छिड़कें और सुबह जरूरतमंदों को दान दें।
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण को धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। ये एक खगोलीय घटना है, जिसका असर न सिर्फ राशियों पर पड़ता है बल्कि प्रकृति पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। चंद्र ग्रहण के दौरान तापमान और गुरुत्वाकर्षण बल के कारण समुद्र की लहरों में बदलाव आ सकता है, जिससे मौसम पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा जानवरों के व्यवहार में भी परिवर्तन देखने को मिलता है। 8 सितंबर को साल 2025 का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्ण हो चुका है। इस ग्रहण को ब्लड मून और लाल चंद्रमा भी कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई दिया। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई दे रहा है, इसे बिना किसी विशेष उपकरण के भी देखा गया। यह ग्रहण भारत में भी देखा गया। 3 घंटे 28 मिनट तक चले इस ग्रहण के बाद स्नान करना चाहिए। इसके बाद गंगाजल से घर को शुद्ध करें। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार किन चीजों का जरूरतमंदों को दान करना चाहिए?
विज्ञापन
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए ग्रहण के बाद लाल रंग की चीजें दान करना शुभ है। आप लाल वस्त्र, मसूर की दाल, चने, गुड़ या लाल मिठाई किसी गरीब या जरूरतमंद को दे सकते हैं। इससे मंगल दोष शांत होगा, साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह दान परिवार में समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाएगा।
विज्ञापन
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद सफेद वस्त्र, दूध, दही, घी, चावल या सफेद मिठाई दान करें। ये दान मां लक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे और आर्थिक स्थिरता बढ़ाएंगे। चंद्रग्रहण का अशुभ प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। चंद्रग्रहण के बाद हरे रंग के वस्त्र, मूंग दाल, हरी सब्जियां या पन्ना रत्न से संबंधित छोटी वस्तुएं दान करें। इससे शिक्षा, करियर और संचार कौशल में लाभ होगा। यह दान मानसिक शांति और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए चंद्रग्रहण का प्रभाव इस राशि पर अधिक हो सकता है। ग्रहण के बाद दूध, चांदी, सफेद शक्कर या चावल दान करें। ये दान मानसिक शांति और स्वास्थ्य में सुधार लाएंगे। खासकर चांदी का दान चंद्र दोष को कम करने में मददगार है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। ग्रहण के बाद गेहूं, लाल कपड़ा, तांबा या सूर्य से संबंधित वस्तुएं दान करें। इससे नेतृत्व क्षमता और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यह दान आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और शत्रुओं पर विजय दिलाएगा।
विज्ञापन
कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद हरी मूंग, हरे वस्त्र, घी या हरी सब्जियां दान करें। ये दान कार्यक्षेत्र में तरक्की और जीवन में स्थिरता लाएंगे। यह आपके स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए भी लाभकारी होगा।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ग्रहण के बाद सफेद वस्त्र, इत्र, दूध या चांदी की छोटी वस्तुएं दान करें। इससे पारिवारिक सुख और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। यह दान आपके रिश्तों को मजबूत करेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
विज्ञापन
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। चंद्रग्रहण के बाद लाल चंदन, गुड़, मसूर की दाल या लाल वस्त्र दान करें। ये दान आपकी ऊर्जा और साहस को बढ़ाएंगे। साथ ही, यह परिवार में शांति और समृद्धि लाने में मदद करेगा।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं। ग्रहण के बाद पीले वस्त्र, हल्दी, चने की दाल, केसर या पीली मिठाई दान करें। इससे बुद्धि, समृद्धि और आध्यात्मिक विकास को बल मिलेगा। यह दान आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा।
विज्ञापन
मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं। ग्रहण के बाद काले तिल, काले वस्त्र, कंबल या लोहे की वस्तुएं दान करें। इससे शनि दोष कम होगा और कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। यह दान आर्थिक स्थिरता और मानसिक शांति लाएगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद सरसों का तेल, नीले वस्त्र, काले तिल या उड़द दाल दान करें। यह दान आपके करियर और आजीविका में वृद्धि लाएगा। साथ ही, यह मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। ग्रहण के बाद पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी या मछलियों को भोजन (आटे की गोलियां) दान करें। यह दान आध्यात्मिक शांति और पारिवारिक सुख को बढ़ाएगा। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Chandra Grahan 2025 Live: साल का आखिरी चंद्रग्रहण समाप्त, करें स्नान और दान
साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण समाप्त हो चुका है। 3 घंटे 28 मिनट रहे इस चंद्र्ग्रहण के बाद अब गृहस्थ जीवन वालों को स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही गंगाजल से घर को पवित्र करना चाहिए। सुबह किसी जरूरतमंद को दान दें।
ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के दौरान आपको भगवान के नाम का जप ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। अगर प्रभु के भजन कर रहे हैं तो भी अच्छा है। भगवान का नाम जप आपको ग्रहण के सभी प्रकार के नकारात्मक प्रभावों से दूर रखेगा।
Chandra Grahan 2025 Live: देखें, 10 साल के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा
साल 2025 का यह आखिरी चंद्र ग्रहण पिछले 10 सालों का सबसे लंबा ग्रहण साबित होगा। इसकी अवधि 82 मिनट की होगी। देखें इस चंद्रग्रहण का खूबसूरत नजारा
Chandra Grahan 2025 Live: देश के विभिन्न शहरों में चंद्रग्रहण का नजारा देखने को लोग उत्सुक
राजस्थान के जयपुर में पूर्ण चंद्रग्रहण का आंशिक चरण शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी चंद्रग्रहण को देखने के लिए लोग एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। लोगों में चंद्रग्रहण का नजारा देखने की काफी उत्सुकता है।
Chandra Grahan 2025 Live: साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुरू
साल 2025 के आखिरी चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। यह चंद्रग्रहण 1 बजकर 27 तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से इस दौरान भगवान का नाम जप काफी फायदेमंद होता है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने आप इस ग्रहण को खुली आंखों से भी देख सकते हैं।
Chandra Grahan 2025 Live: कुछ मिनटों बाद होगा चंद्रग्रहण का आगाज
साल के आखिरी चंद्रग्रहण की शुरुआत 9 बजकर 57 मिनट पर होने वाली है। इस दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। मान्यता है कि इस दौरान व्यक्ति को भोजन नहीं करना चाहिए। पूजा-पाठ की जगह मानसिक जप करें। इसके साथ प्रभु के नाम का सुमिरन करें।
Chandra Grahan 2025 Live: 82 मिनटों तक पृथ्वी की परछाई से ढका रहेगा चंद्रमा
साल के दूसरे चंद्रग्रहण की शुरुआत होने में अब कुछ ही समय बाकी है। इस दौरान पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ेगी और चंद्रमा पूरी तरह से अंधकारमय हो जाएगा। करीब 82 मिनट तक पृथ्वी की छाया से चंद्रमा ढका रहेगा। दुनिया में ज्यादातर जगहों पर इसको देखा जा सकेगा और यह अलग-अलग टाइम जोन में लगेगा।
Chandra Grahan 2025 Live: भारत में इस समय देख सकेंगे ब्लड मून
आज साल का दूसरा और अंतिम चंद्रग्रहण लग रहा है, जिसे भारत में भी देखा जा सकता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। भारत में आप ब्लड मून का नजारा रात 11 बजे से 12 बजकर 22 मिनट तक देख सकते हैं।
Chandra Grahan 2025 Live: 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा चंद्र ग्रहण
साल 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू हो जाएगा। वहीं, 1 बजकर 26 मिनट पर इसकी समाप्ति 8 सितंबर की सुबह 1 बजकर 26 मिनट पर होगी।
Chandra Grahan 2025 Live: 21 सितंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
चंद्र ग्रहण के साथ ही साल 2025 के पितृपक्ष की शुरुआत हुई है। वहीं, पितृपक्ष का अंत भी सूर्य ग्रहण के साथ 21 सितंबर को होगा। यह साल का आखिरी सूर्य और चंद्र ग्रहण होगा।
Chandra Grahan 2025 Live: कैसे होते हैं चंद्रग्रहण के दौरान जन्मे व्यक्ति?
ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा मन का कारक माना जाता है। मान्यता है कि अगर किसी बच्चे का जन्म चंद्रग्रहण के दौरान होता है तो ऐसा व्यक्ति काफी रहस्यमयी होता है। इन लोगों को आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ी उपलब्धि मिलती है। हालांकि कभी-कभी ये लोग भावनात्मक रूप से कमजोर भी होते हैं।
Chandra Grahan 2025 Live: सीधी आंखों से देख सकेंगे चंद्रग्रहण
बस कुछ घंटों बाद शुरू होने वाला चंद्रग्रहण आप बिना किसी डिवाइस के माध्यम से भी देख सकते हैं। इस ग्रहण को खुली आंखों से देखना भी सुरक्षित रहेगा।
Chandra Grahan 2025 Live: खाने-पीने के सामानों में रखें तुलसी
चंद्रग्रहण से पहले खाने पीने के सामानों में तुलसी दल रख दें। जिससे ग्रहण के बाद भी वे वस्तुएं उपयोग में लाई जा सकें।
Chandra Grahan 2025 Live: अयोध्या राम मंदिर के बंद हुए कपाट
सूतक काल के चलते अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए हैं। कपाट सूतक काल से लेकर ग्रहण तक बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार का पूजा-पाठ मंदिर में नहीं किया जाएगा।
watch | Ayodhya, Uttar Pradesh | The gates of Shri Ram Janmbhoomi temple are closed as the 'Sutak Kaal' (inauspicious period) began at 12.30 pm today, ahead of the complete Lunar Eclipse today pic.twitter.com/eclluYIbXK
Chandra Grahan 2025 Live: सूतक काल में बंद क्यों होते हैं मंदिर?
मंदिरों को बेहद पवित्र स्थान माना जाता है, जबकि ग्रहण और सूतल काल को अशुभ माना जाता है। इसलिए ग्रहण के सूतक काल के दौरान अधिकतर मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं।
Chandra Grahan 2025 Live: किस शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?
Chandra Grahan 2025 Live: ग्रहण के समय में क्यों आता है बदलाव?
बता दें कि कुछ शहरों में ग्रहण की अवधि में बदलाव देखने को मिलता है। जैसे कि इस बार सबसे पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, शास्त्रों में बताया गया है कि ग्रहण की अवधि में बदलाव नहीं होता है, बल्कि उसके दिखने के समय में बदलाव होता है। इसी कारण कहीं पहले तो कहीं बाद में चंद्र ग्रहण नजर आता है।
Chandra Grahan 2025 Live: विज्ञान की नजर से जानें क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?
खगोलीय दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पर छाया डालती है।
Chandra Grahan 2025 Live: जानें ग्रहण लगने का धार्मिक कारण
पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान राहु नामक राक्षस ने अमृत पीने के लिए देवता का रूप धारण किया था, लेकिन विष्णु जी ने उन्हें पहचान लिया था। विष्णु जी ने गुस्से में राहु का सिर काट दिया था, लेकिन अमृत पीने के कारण उसका शरीर अमर हो गया। राहु के शरीर को केतु और सिर को राहु कहा जाता है। राहु और केतु गुस्से में समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा को निगल जाते हैं, जिस कारण सूर्य और चंद्र ग्रहण लगता है।
Chandra Grahan 2025 Live: 7 सितंबर को जरूर करें ये उपाय
मेष राशि- सुंदरकांड का पाठ करें।
वृषभ राशि- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि- देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
कर्क राशि- सफेद वस्तुओं का दान करें।
सिंह राशि- भगवान सूर्य के नामों का जाप करें।
कन्या राशि- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
तुला राशि- देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि- हनुमान जी की पूजा करें।
मकर राशि- मंदिर जातक शनि महाराज को तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि- काली वस्तुओं का दान करें।
मीन राशि- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
Chandra Grahan 2025 Live: आज चंद्र ग्रहण से इन 3 राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि- साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मिथुन राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। एक से ज्यादा स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि- चंद्र ग्रह को कर्क का स्वामी माना जाता है, जिनके जातकों के लिए ये ग्रहण शुभ रहेगा। व्यापारियों के काम में तेजी आएगी। युवाओं को करियर में तरक्की मिलेगी और धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि- शनि की राशि मकर के जातकों के लिए भी साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी और रिश्तों में सुधार होगा। साथ ही आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
Chandra Grahan 2025 Live: आज जरूर करें इन चीजों का दान
Chandra Grahan 2025 Live: किस राशि और नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण आज कुंभ राशि व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्र देव ने 6 सितंबर की सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में गोचर किया था, जहां पर वह कल दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेंगे। इस बीच आज रात 9 बजकर 40 मिनट पर चंद्र देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह कल रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में पूर्वाभाद्रपद को गुरु का नक्षत्र माना जाता है।
Chandra Grahan 2025 Live: चंद्र ग्रहण की कुल अवधि क्या है?
7 सितंबर और 8 सितंबर के बीच कुल 03 घंटे 28 मिनट 02 सेकंड यानी 12482 सेकंड तक चंद्र ग्रहण लगेगा।
Chandra Grahan 2025 Live: आज कहां-कहां चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भागों में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
Chandra Grahan 2025 Live: आज जरूर करें इन मंत्रों का जाप
Chandra Grahan 2025 Live: भारत के किन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहटी, भोपाल, नागपुर और रायपुर शहर में आज चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2025 Live: आज कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
संपूर्ण एशिया (भारत, चीन, जापान, रूस, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, सऊदी अरब, ईरान, तुर्की)
पूर्वी अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
यूरोप के अधिकांश भागों में
Chandra Grahan 2025 Live: सूतक काल के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
नया काम शुरू न करें।
भोजन न बनाएं।
खाना न खाएं।
किसी से झगड़ा न करें।
सोने से बचें।
बाल, दाढ़ी और नाखून न काटें।
Chandra Grahan 2025 Live: आज सूतक काल कब से शुरू हो रहा है?
चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले से ही सूतक काल का आरंभ हो जाता है, जिस समय को शुभ नहीं माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 सितंबर 2025 यानी आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से सूतक काल शुरू हो जाएगा।
Chandra Grahan 2025 Live: आज किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 सितंबर 2025 की रात 9 बजकर 58 मिनट से लेकर कल 8 सितंबर की सुबह 1 बजकर 26 मिनट तक चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।