---विज्ञापन---

Video: JMM ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका, लिस्ट जारी कर ठोका इतनी सीटों पर जीत का दावा

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है। इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। इससे पहले जेएमएम ने जीत का दावा किया है।

JMM vs BJP
---विज्ञापन---

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में चुनाव परिणाम 23 नवंबर को जारी होगा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। हालांकि कई एग्जिट पोल्स ने बीजेपी की जीत का दावा किया है तो वहीं कई ने जेएमएम की जीत की बात कही है। इस बीच जेएमएम ने खुद सीटों की एक लिस्ट जारी कर बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है।

ये भी पढ़ें: झारखंड में ये 13 सीटें तय करेंगी सत्ता की राह, INDIA-NDA के बीच कड़ी टक्कर

---विज्ञापन---

दरअसल, जेएमएम की ओर से जारी लिस्ट में सीटों का एनालिसिस किया गया है। इसमें पार्टी ने कहा है कि 24 में से 11 सीटों पर बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा। दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा और सहयोगी दलों को 59 सीटों पर जीत का दावा किया गया है। हालांकि 22 सीटें ऐसी हैं, जहां असमंजस की स्थिति है। बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। यहां किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल करने के लिए 41 सीटों की जरूरत होगी।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: फलोदी सट्टा बाजार में किसकी बन रही सरकार? झारखंड में हो सकता है खेला!

First published on: Nov 22, 2024 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola