Video: जम्मू-कश्मीर में रिजल्ट आने से पहले हो गया 'खेला', सांसद इंजीनियर राशिद ने कह दी ये बड़ी बात
सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर के बाद जो भी सरकार बनेगी वह केंद्र शासित प्रदेश की सरकार होगी।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Jammu kashmir assembly election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले आवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख और बारामुल्ला के सांसद इंजीनियर राशिद ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है। 6 अक्टूबर को आए सर्वों के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर की बदलती सियासत पर कहा कि अब चुनाव हो चुके हैं, ऐसे में इंडिया ब्लॉक, पीडीप समेत अन्य पार्टियों को केंद्र सरकार के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।
मीडिया में दिए बयान में सांसद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर के बाद जो भी सरकार बनेगी वह केंद्र शासित प्रदेश की सरकार होगी। ऐसे में सभी पार्टियों को अब एकजुट हो जाना चाहिए और तब तक सरकार नहीं बनानी चाहिए जब तक हमें राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद भले ही किसी एक पार्टी या गठबंधन को बहुमत मिल जाए, लेकिन यह अच्छा होगा कि सभी पार्टियां केंद्र सरकार पर राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव डालें। अवामी इत्तेहाद पार्टी भी इस मामले में पार्टियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: