Iran-Saudi

Video: Iran-Saudi मिलकर बढ़ाएंगे Israel की टेंशन? जानें दोनों देशों की दोस्ती के पीछे कौन

Video: अरब इस्लामिक समिट में क्राउन प्रिंस ने ईरान की तरफ से अपनी बात रखी। उन्होंने इजराइल से ईरान की संप्रभुता का सम्मान करने और उस पर हमला न करने की बात कही।

Video: सऊदी अरब और ईरान के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। लंबे समय से दोनों देश एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। लेकिन हाल ही में दोनों के बीच मेल मिलाप देखने को मिला। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दोस्ती को कराने में सबसे बड़ी भूमिका चीन ने निभाई है। दोनों देशों की करीबियां पिछले महीने देखने को मिलीं, जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ मुलाकात की।

विज्ञापन

इजराइल के लगातार गाजा पर हमले के बाद पश्चिम एशिया के बदले हालात के पीछे सऊदी अरब और ईरान की नजदीकी बेहद अहम मानी जा रही है। हाल ही में सऊदी की राजधानी रियाद में अरब इस्लामिक समिट का आयोजन किया गया, जिसमें ईरान भी शामिल था। समिट में सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इजराइल को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ