Israel Iran war

Video: इजराइल पर हमले के लिए Iran ने लॉन्च किया ये ऑपरेशन

Israel Iran War: ईरान और इजराइल के बीच चल रहा तनाव कभी भी जंग में तब्दील हो सकता है। ईरान ने अंदरखाते जंग की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हूती विद्रोहियों के पास खास हथियार पहुंच गए हैं। जिसके बाद अमेरिका ने भी हमले तेज कर दिए हैं।

Israel Iran Tension: ईरान और इजराइल के बीच तनाव चरम पर है। ईरान कभी भी इजराइल के खिलाफ जंग का ऐलान कर सकता है। ईरानी सेना ने एक खास ऑपरेशन लॉन्च किया है। इसे ‘ऑपरेशन टू प्रॉमिस थ्री’ का नाम दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक ईरान की राजधानी तेहरान में एक खास टनल भी तैयार की जा रही है। यह टनल सिटी सेंटर से इमाम खुमैनी अस्पताल तक बनाई जा रही है। इस टनल को आपात स्थिति में प्रयोग किया जा सकता है। ईरान के ऊपर 26 अक्टूबर को इजराइल ने जोरदार हमला किया था। इस हमले का जवाब अभी तक ईरान ने नहीं दिया है।

विज्ञापन

दोनों देशों के बीच कभी भी भीषण जंग छिड़ सकती है। ऐसा माना जा रहा है। वहीं, सीरिया से लेकर यमन तक अमेरिका ने भी बमबारी तेज कर दी है। अरब रीजन में तबाही का दायरा काफी हद तक फैल रहा है। अमेरिका को रिपोर्ट मिली है कि हूती विद्रोहियों के पास हाइपरसोनिक मिसाइलें पहुंच गई हैं। जंग को लेकर आगे क्या स्थिति रहेगी? जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ