हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRE vs IND मैच में हुई बारिश, तो कितने ओवरों का होगा मुकाबला? जानिए ICC के नियम

Ireland vs India: आयरलैंड और भारत के बीच बेलफास्ट में पहला T20I मैच होने जा रहा है. इस मैच में बारिश की संभावना है. अगर बरसात का साया रहा, तो कम ओवरों का मैच हो सकता है. आइए ICC के नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
बारिश को लेकर क्या है ICC के नियम? (Image: AI Generated and Twitter/X)

Ireland vs India: आयरलैंड और भारत के बीच बेलफास्ट में पहला T20I मैच होने जा रहा है. दोनों देशों के बीच इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर फैंस की नजर है. टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20I सीरीज की तैयारी के रूप में देख रही है. भारत-आयरलैंड के बीच पहले T20I मैच में बारिश की संभावना काफी ज्यादा है. आयरलैंड की लोकल टाइमिंग के अनुसार दोपहर 1:30 बजे मैच शुरू होगा. 1 बजे से 4 बजे के बीच बारिश की संभावना काफी ज्यादा है. भारतीय समयानुसार मैच शाम 6 बजे शुरू होगा.

IRE vs IND मैच में बारिश हुई, तो कितने ओवरों का होगा मैच?

अगर मैच के दौरान बारिश होती है, तो मैच अधिकारियों की कोशिश कम ओवरों का मुकाबला कराने की होगी. अगर स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे तक मौसम साफ हो जाता है, तो ICC के नियमों के अनुसार न्यूनतम 5 ओवर का मैच कराया जा सकता है. उस हिसाब से पावरप्ले और अन्य नियमों का फैसला होगा. हर गेंदबाज फिर एक-एक ओवर डाल सकेगा. हालांकि, मैच कितने ओवर का होगा, यह पूरी तरह मौसम और मैदान की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा.

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola