हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जयंत चौधरी के जाट लैंड पर कैसे जीत गईं मुस्लिम कैंडिडेट? देखें कैराना की स्पेशल रिपोर्ट

Kairana Lok Sabha Seat Special Report : देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन गई। पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी मंत्रियों ने अपना कामकाज संभाल लिया। जयंत चौधरी के जाट लैंड पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। देखें कैराना लोकसभा सीट की स्पेशल रिपोर्ट।

विज्ञापन
जयंत चौधरी।

UP Lok Sabha Election Result 2024 : इस बार यूपी लोकसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया, जहां भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा, जबकि अखिलेश यादव की साइकिल खूब चली। पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के बाद भी कैराना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। अब बड़ा सवाल उठता है कि जाट लैंड पर सपा की इकरा हसन कैसे जीत गईं?

कैराना लोकसभा सीट की जनता का कहना है कि गुर्जर और ठाकुर समुदाय भाजपा से नाराज था। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी प्रदीप चौधरी का सपोर्ट नहीं किया। जातिवाद के आधार पर मतदान हुआ, इसलिए वे हार गए। अगर प्रदीप चौधरी के अलावा कोई और उम्मीदवार मैदान में आता तो वह जीत जाता। बीजेपी उम्मीदवार एक बार भी गांव में नहीं आए, इसलिए कई लोग वोट देने नहीं गए। कुछ लोगों का कहना है कि जयंत चौधरी के वोटर भी बाहर नहीं निकले। सपा और कांग्रेस का वोट नहीं बंटा, लेकिन भाजपा और आरएलडी के वोटर एक नहीं थे। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola