Arun Dhumal IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार को दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से ही आईपीएल 2025 का 58वां मैच बीच में ही रोक दिया गया, जो पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था। जब यह मैच रोका गया, तब पंजाब ने 10.1 ओवरों में 122 रन बना लिए थे। पहले बताया गया कि मैच रुकने का कारण फ्लडलाइट में खराबी है, लेकिन बाद में पता चला कि यह फैसला धर्मशाला के पड़ोसी शहरों जम्मू और पंजाब में हवाई हमलों की चेतावनी के बाद लिया गया।
इस पर आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने दिल्ली पहुंचते ही खुद बताया कि उस मैच के दौरान धर्मशाला में कैसा माहौल था। धूमल ने इस दिन को सबसे चुनौतीपूर्ण दिनों में से एक बताया। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेटेजिक टाइम आउट के दौरान मुझे ब्लैकआउट प्रोटोकॉल के बारे में बताया गया। हमारे पास बहुत कम समय था, लेकिन मैंने तुरंत दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के टॉप ऑफिशियल्स को बताया कि कुछ समय में लाइट बंद हो जाएगी और हम इस काम को किस तरीके से अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जब फ्लड लाइट बंद की तब वहां से लोग जाना नहीं चाहते थे।’
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
8 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
17 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
18 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines