IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ, 8 विकेट से जीता तीसरा वनडे मुकाबला

IND W vs ZIM W: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया. इससे पहले टी20 सीरीज भी भारत ने 3-0 से जीता था.

IND W vs ZIM W

भारतीय टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज (PIC Credit - @BCCIWomen/X)

India Women vs Zimbabwe Women: स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है. तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और मेहमान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया. इससे पहले टी20 सीरीज भी भारत ने 3-0 से जीता था. वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 131 रन ढेर हो गई थी. जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 132 रनों के लक्ष्य को 17 ओवरों में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

विज्ञापन

भारत के लिए प्रतिका रावल ने नाबाद 59 और शेफाली वर्मा ने नाबाद 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली. इससे पहले स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए. वैष्णवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

विज्ञापन

प्रतिका रावल और शेफाली वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज यस्तिका भाटिया बिना खाता खोले आउट हो गईं. हालांकि, इसके बाद प्रतिका रावल ने हरलीन देओल के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. हरलीन 19 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद प्रतिका ने शेफाली वर्मा के साथ मोर्चा संभालते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. प्रतिका और दीप्ति दोनों ने अर्धशतक जड़ा और तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की अटूट साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी.

प्रतिका ने 56 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए, जबकि शेफाली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदों में नाबाद 51 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. प्रतिका और दीप्ति के अर्धशतकों से भारत ने 132 रनों का लक्ष्य 17 ओवर में ही हासिल कर लिया और 8 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, केपटाउन टेस्ट में फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड

वैष्णवी शर्मा ने झटके 5 विकेट

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 39.5 ओवर में 131 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. यह उनका वनडे करियर का सिर्फ तीसरा मुकाबला था, जिसमें उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/39 किया. इससे पहले इसी मैदान पर खेले गए पिछले वनडे में भी वैष्णवी ने 4 विकेट चटकाए थे. मेहमान टीम ने महज 54 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे. जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं. वैष्णवी के अलावा, क्रांति गौड़ और सायाली सतघरे ने 2-2 विकेट हासिल किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ