साल 2026 में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, पाकिस्तानी खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

T20: हाल के समय में टी-20 क्रिकेट खेलने का समय पूरी तरह से बदल गया है. अब बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने के बजाय तेजी से रन बनाने पर जोर देते हैं. साल 2026 में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. हालांकि उसके बाद भी कुछ बल्लेबाजों ने इस साल रनों की बारिश की है.

Ishan Kishan IPL 2026
1 / 6
Ishan Kishan IPL 2026

T20: टी-20 क्रिकेट में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. साल 2026 में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की ओर देख रहे हैं. इसके बाद भी कुछ बल्लेबाजों ने साल 2026 में ताबड़तोड़ अंदाज में रनों की बारिश कर दी है. आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे. जिन्होंने साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम भी नजर आ रहा है.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन 2 / 6

टीम इंडिया के स्टार ईशान किशन ने इस साल 28 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40.50 की औसत से 1134 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक और 10 अर्धशतक जड़े हैं. किशन ने 193.18 के स्ट्राइक रेट से रन जोड़े हैं.

विज्ञापन

फिन एलन

फिन एलन 3 / 6

न्यूजीलैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने इस साल 28 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 43.50 की औसत से 1044 रन बनाए है. जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं. एलन का स्ट्राइक रेट 198.85 का रहा है.

मिचेल मार्श

मिचेल मार्श 4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने इस साल 25 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 43.12 की औसत से 1035 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं. मार्श का स्ट्राइक रेट 156.34 का रहा है.

विज्ञापन

रयान रिकेल्टन

रयान रिकेल्टन 5 / 6

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने इस साल 30 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 39.96 की औसत से 999 रन बनाए हैं. रिकेल्टन ने 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं. रिकेल्टन ने 170.76 का रहा है.

साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान  6 / 6

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 5वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. फरहान ने इस साल 27 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 41.29 की औसत से 991 रन बनाए हैं. फरहान ने 3 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं. हालांकि फरहान का स्ट्राइक रेट 152.46 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन