DC vs RCB: आरसीबी के खिलाफ दिल्ली प्लेइंग 11 में करेगी 4 बड़े बदलाव! लंबे समय के बाद वापसी करेगा स्टार

DC vs RCB: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही थी. लेकिन सीजन 19 में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कमबैक करने का पूरा प्रयास करती हुई नजर आने वाली है.

Delhi Capitals
1 / 6
Delhi Capitals

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाकर भी मुकाबला हार गई. ऐसे में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम दबाव में होगी. जिसके कारण ही आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले दिल्ली की टीम प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है. जिसके कारण ही लंबे समय के बाद पुराने खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

पृथ्वी शॉ

पृथ्वी शॉ 2 / 6

पथुम निसंका अब लगातार फेल हो रहे हैं. ऐसे में उन्हें अब प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह पृथ्वी शॉ को खेलने का मौका मिल सकता है. पृथ्वी लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

आशुतोष शर्मा

आशुतोष शर्मा 3 / 6

समीर रिजवी शुरुआती 3 मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बुरी तरह से फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. आशुतोष शर्मा को उनकी जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है.

मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क4 / 6

लुंगी एनगिडी को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में इंजरी हो गई थी. ऐसे में अब उन्हें आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है. 

विज्ञापन

रेहान अहमद

रेहान अहमद5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रेहान अहमद को मौका दिया जा सकता है. स्पिन गेंदबाजी करने के साथ ही साथ रेहान अंत समय में आसानी से बड़े शॉट खेल सकते हैं. जिसके कारण ही कप्तान अक्षर पटेल उन्हें आजमा सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 116 / 6

केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.    इंपैक्ट प्लेयर- रेहान अहमद

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन