IPL 2026, KKR vs SRH: आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और SRH को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. अभिषेक और हेड दोनों ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पावरप्ले में जमकर चौके-छक्के बरसाए. हेड ने सिर्फ 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन ठोक दिए.
अभिषेक और हेड की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद की टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना डाले और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, यह IPL इतिहास में SRH का संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. SRH का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था, जब टीम ने बिना विकेट खोए 125 रन बनाए थे. इसके अलावा, 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 107 रन और 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 94 रन भी बनाए जा चुके हैं. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---