हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2026: 8 जीत, 16 अंक... फिर भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है RCB, जानिए पूरा समीकरण

RCB Still Not Qualified for Playoffs: IPL 2026 में RCB अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. KKR पर जीत के साथ उन्होंने 16 अंक हासिल कर लिए हैं. हालांकि, अभी भी वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन
प्लेऑफ की रेस से अभी भी बाहर हो सकती है RCB

RCB Still Not Qualified for Playoffs: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और अभी वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं. RCB ने 13 मई को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स को पराजित करके पहला स्थान हासिल किया है. अमूमन 8 जीत और 16 अंकों के साथ टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती हैं. हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम के आगे अभी भी क्वालीफाई नहीं लिखा है. प्लेऑफ का समीकरण इस समय काफी रोचक है और RCB अगर अपने बचे हुए दो मैच हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर भी हो सकती है.

RCB अभी भी क्यों नहीं हुई क्वालीफाई?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरह गुजरात टाइटंस भी 16 अंक होने के बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं हुई है, क्योंकि SRH, PBKS, CSK और RR रेस में बनी हुई है. अगर RCB अपने बचे हुए दो मैच हार जाती है और SRH, CSK समेत अन्य टीमें बेहतर रन रेट के साथ 8 या उससे ज्यादा मैच जीत लेती हैं, तो RCB प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. इसी वजह से अब तक RCB क्वालीफाई नहीं हुई है और उनके लिए अगले दो मैचों में से कम से कम एक जीतना जरूरी होगा.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली की धांसू एंट्री, RCB स्टार के सिर सजी पर्पल कैप, देखें टॉप 10 लिस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola