हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा के फैंस को मिली खुशखबरी, फॉर्म में आए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. प्रैक्टिस मैच के दौरान टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी जबरदस्त शॉट्स खेले. मुंबई के इस प्रैक्टिस सेशन में क्या-क्या हुआ आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं.

विज्ञापन
rohit sharma and suryakumar yadav

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 29 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अपना छठा खिताब तलाश रही है. इसके लिए नेट्स में फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी जमकर पसीना भी बहा रहे हैं. कप्तान हार्दिक पांड्या से लेकर सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे हैं और जबरदस्त फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं. सभी टीमों की तरह मुंबई इंडियंस की टीम भी प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं. 

फॉर्म में की रोहित शर्मा ने वापसी 

प्रैक्टिस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए. इसी के साथ दिग्गज रोहित शर्मा भी बल्ले से कमाल के टच में नजर आए. उन्होंने गेंदबाजों की धुनाई करते हुए बेहद शानदार शॉट्स खेले. उनके साथ-साथ टी20 टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बल्ले से अच्छी लय में दिखे. इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान फिटनेस और फील्डिंग ड्रिल भी हुई, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल हुआ जारी, 12 शहरों के खेले जाएंगे सभी मुकाबले 

विज्ञापन

पूरी डिटेल्स के लिए वीडियो देखें…

ये भी पढ़ें: PSL 2026: बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकार पर भड़क उठे शाहीन शाह अफरीदी, बाबर आजम को भी किया डिफेंड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola