IPL 2026: RCB के खिलाफ क्वालिफायर 1 के दौरान GT की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बदलाव, स्टार खिलाड़ी होगा बाहर!

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना है. इस मुकाबले की दोनों ही टीमें तैयारी कर रही है, इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. गुजरात टाइटंस के पास फिलहाल बढ़त नजर आ रही है.

Gujarat Titans IPL 2026
1 / 6
Gujarat Titans IPL 2026

IPL 2026: आरसीबी की टीम जहां पिछला मुकाबला हार कर आ रही है, तो वहीं गुजरात ने लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से जीता था. ऐसे में शुभमन गिल की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. पहले क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात की टीम अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी. जिसके लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ ही साथ हेड कोच आशीष नेहरा भी 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं.

विज्ञापन

शाहरुख खान

शाहरुख खान 2 / 6

राहुल तेवतिया ने अब तक आईपीएल 2026 में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह शाहरुख खान को दोबारा प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है.

विज्ञापन

अशोक शर्मा

अशोक शर्मा 3 / 6

अरशद खान ने पिछले मुकाबले में सीएसके के खिलाफ निराश किया था. ऐसे में उन्हें भी प्लेइंग 1 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह हेड कोच आशीष नेहरा एक बार फिर से अशोक शर्मा पर भरोसा जता सकते हैं.

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज 4 / 6

धर्मशाला की पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में नई गेंद के साथ मोहम्मद सिराज आरसीबी के टॉप ऑर्डर को खत्म करना चाहेंगे. सिराज ने अब तक इस सीजन में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 5 / 6

 इंपैक्ट प्लेयर की भूमिका में एक बार फिर से प्रसिद्ध कृष्णा ही नजर आने वाले हैं. कृष्णा ने इस सीजन भी इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आकर कई मैचों की दिशा को बदला है. जिसके कारण ही वो कप्तान और कोच के फेवरेट

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत संधू, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो राबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.      इंपैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन