CSK vs GT: सीएसके के इन 4 स्टार खिलाड़ियों को गुजरात के खिलाफ नहीं मिलेगा मौका!

CSK vs GT: आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीत का रास्ता खोज लिया है. फ्रेंचाइजी पिछले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके आ रही है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कुछ बड़े बदलाव करने के बारे में फिलहाल नहीं सोचने वाली है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में अब सीएसके की टीम अब घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर ऋतुराज गायकवाड़ की टीम एक और जीत दर्ज करना चाहेगी. जिससे पॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति और मजबूत हो सके. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 4 स्टार खिलाड़ियों को इस मैच में मौका नहीं देने वाली है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

दिग्गज कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी गुजरात के खिलाफ भी नहीं खेलने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी जीत रही टीम में बदलाव नहीं चाहते हैं, जिसके कारण ही वो बाहर ही बैठना चाहेंगे. 

विज्ञापन

उर्विल पटेल

उर्विल पटेल 3 / 6

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को भी अभी तक मौका नहीं मिल पा रहा है. कप्तान नंबर 3 पर सरफराज खान को बैक करना चाहेंगे. जिसके कारण ही उर्विल पटेल को भी इस सीजन पहले मौके का इंतजार करना होगा.

स्पेंसर जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन4 / 6

स्टार तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने भी टीम को ज्वाइन कर लिया है. हालांकि अब सीएसके के चारों विदेशी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी वहां कोई हेरफेर नहीं करना चाहेगी. जॉनसन को भी अभी इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

श्रेयस गोपाल

श्रेयस गोपाल 5 / 6

स्टार स्पिनर श्रेयस गोपाल को भी मौका नहीं मिल रहा है. अकील हुसैन और नूर अहमद दोनों ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में गोपाल की प्लेइंग 11 में एंट्री भी फिलहाल मुश्किल नजर आ रही है. 

सीएसके की संभावित प्लेइंग 11

सीएसके की संभावित प्लेइंग 116 / 6

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह.    इंपैक्ट प्लेयर- मुकेश चौधरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन