Pappu Yadav son Sarthak Ranjan in IPL Auction

राजनीति छोड़ क्रिकेट में आया, ‘बिहारी बेटा’ IPL 2026 Auction में छाया 

Pappu Yadav son Sarthak Ranjan in IPL Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर बोली लगी है. सार्थक की कहानी ने अब फैंस का दिल जीत लिया है. कब राजनीति के गलियारों में चर्चा का केंद्र बने सार्थक अब क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. जिसके शुरुआत उन्होंने मिनी ऑक्शन से कर दी है.

Pappu Yadav son Sarthak Ranjan in IPL Auction: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबु धाबी में 16 दिसंबर को हुआ. जहां पर कई स्टार खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगी. इसी बीच बिहार में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर भी 30 लाख की बोली लगी. रंजन अब आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. सार्थक की कहानी भी बहुत ही मजेदार है. उन्होंने राजनीति छोड़कर क्रिकेट की ओर रुख किया है. 

विज्ञापन

सार्थक राजनीति छोड़ क्रिकेट में आए 

साल 2024 में क्रिकेट खेलने वाले सार्थक रंजन अपने माता-पिता की राह पर चलने का फैसला कर चुके थे. जिसके कारण ही उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में एंट्री की. हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बिहार में  बुरी हार मिली. जिसके बाद सार्थक ने दोबारा क्रिकेट की ओर जाने का फैसला किया. जिसके बाद उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में कमाल का प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी खींचा. इसी प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सार्थक को केकेआर की टीम ने अपना हिस्सा बनाया है.

विज्ञापन

इस खिलाड़ी के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ