IPL 2026: जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स स्टार खिलाड़ी पर लगा जुर्माना, BCCI ने दी इस हरकत की सजा

IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम ने जीत दर्ज कर ली है लेकिन टीम के स्टार खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगा दिया है. इस खिलाड़ी को मैच के दौरान एक हरकत करना भारी पड़ा है. आइए आपको भी बताते हैं किस बात की सजा इस खिलाड़ी को मिली है.

jacket (15)
1 / 6

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का स्कोर खड़ा किया तो वहीं बाद में गेंदबाजों ने दम दिखाते हुए लखनऊ की टीम को महज 119 रनों पर ही समेट दिया. टीम को इस मैच में जीत तो मिली लेकिन फ्रेंचाइजी के एक स्टार खिलाड़ी पर बीसीसीआई ने जुर्माना ठोक दिया है.

विज्ञापन

नांद्रे बर्गर पर लगा जुर्माना

नांद्रे बर्गर पर लगा जुर्माना2 / 6

राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है. उन्हें मैच के दौरान एक हरकत करना भारी पड़ा है. बोर्ड की तरफ से उनके ऊपर 10 परसेंट मैच फीस का जुर्माना ठोका गया है. 

विज्ञापन

खाते में जुड़ा एक डिमेरिट अंक

खाते में जुड़ा एक डिमेरिट अंक3 / 6

नांद्रे बर्गर के खाते में जुर्माने के साथ-साथ एक डिमेरिट अंक भी डाला गया है. मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनको ये सजा मिली है. बर्गर से आर्टिकल 2.5 के तहत लेवल 1 के अपराध हुआ है.

बर्गर ने मानी अपनी गलती

बर्गर ने मानी अपनी गलती4 / 6

नांद्रे बर्गर को जब इस बात की सूचना दी गई तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. लेवल 1 के अपराध में ऐसी भाषा, हरकतें या इशारे का इस्तेमाल करना शामिल है, जो किसी दूसरे खिलाड़ी का अपमान करते हों या उससे आक्रामक प्रतिक्रिया भड़का सकते हो. 

विज्ञापन

पंत को किया था इशारा

पंत को किया था इशारा5 / 6

नांद्रे बर्गर ने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट चटकाया था. उन्हें आउट करने के बाद बर्गर ने सेंड-ऑफ का इशारा किया था, जिसकी सजा उन्हें मिली है. लखनऊ की पारी के दूसरे ओवर में पंत ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे.

RR ने जीता मुकाबला

RR ने जीता मुकाबला6 / 6

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं. टीम के लिए ये इस सीजन की 5वीं जीत रही. पंजाब के बाद टीम इस सीजन 5 मैच जीतने वाली दूसरी टीम है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन