हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

LSG vs RCB: अगर बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द, तो किस टीम को होगा फायदा?

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में बारिश के कारण अब तक 3 बार मुकाबला बीच में रोकना पड़ा है.

विज्ञापन
LSG vs RCB

LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले पर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना बहुत अहम हैं. हालांकि इस मुकाबले में बारिश ने बहुत ज्यादा परेशान किया है. पहली पारी में 3 बार बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा है. जिसके कारण ही मुकाबला अब 19 ओवर का हो गया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये हैं कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो जाता है, तो किस टीम को सबसे ज्यादा फायदा होगा. 

मुकाबला हुआ रद्द तो किस टीम को होगा फायदा?   

जिस अंदाज में लखनऊ की बारिश बार-बार मैच में खलल डाल रही है, ऐसे में अगर मुकाबला रद्द हो जाता है, तो आरसीबी की टीम को फायदा होगा. आरसीबी की टीम फिलहाल टेबल में तीसरे स्थान पर नजर आ रही है. इस मुकाबले में जीत के बाद वो दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. वहीं बात अगर लखनऊ टीम की करें तो इस मुकाबले के रद्द होते ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में लखनऊ की टीम दुआ कर रही है, कि बारिश अब दोबारा नहीं हो और पूरा मुकाबला खेला जाए.

ये भी पढ़ें: IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola