IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 खिलाड़ी, लिस्ट में 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल

IPL: आईपीएल में बहुत ही कम गेंदबाजों को अब तक कप्तानी मिली है. लिस्ट में ऑलराउंडर खिलाड़ी भी बहुत ही कम नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही जब भी गेंदबाजों कप्तानी मिलती है, तो उनके प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी रहती हैं. फिलहाल पैट कमिंस पर सभी की नजरें हैं.

hardik pandya and pat cummins
1 / 6
hardik pandya and pat cummins

IPL: आईपीएल में कप्तानी करना बड़े सम्मान की बात है. फ्रेंचाइजी बहुत ही सोच समझकर खिलाड़ियों को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपती है. हालांकि बहुत ही कम फ्रेंचाइजी गेंदबाजों के ऊपर भरोसा जताती है. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद का पैट कमिंस पर खेला दांव सही साबित हुआ है. आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा विकेट आईपीएल में लिए हैं.

विज्ञापन

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न 2 / 6

राजस्थान रॉयल्स को पहली बार में ही आईपीएल चैंपियन बनाने वाले कप्तान शेन वॉर्न टॉप पर नजर आ रहे हैं. शेन वॉर्न ने बतौर कप्तान आईपीएल में 57 विकेट हासिल किए हैं. उनकी कप्तानी में राजस्थान का रिकॉर्ड शानदार रहा था.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या3 / 6

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या दूसरे नंबर पर नजर आ रहे हैं. पांड्या ने अब तक आईपीएल में बतौर कप्तान 40 विकेट अपने नाम किए हैं.

पैट कमिंस

पैट कमिंस 4 / 6

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी कर रहे पैट कमिंस अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पैट कमिंस ने अब तक आईपीएल में बतौर कप्तान 38 विकेट हासिल किए हैं. कमिंस जल्द ही हार्दिक पांड्या से आगे निकल सकते हैं.

विज्ञापन

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले 5 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में कप्तानी करने वाले अनिल कुंबले भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं. कुंबले ने 2 सीजन कप्तानी करके 30 विकेट अपने नाम किए थे. कुंबले की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल भी खेला था. 

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन 6 / 6

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में 2 सीजन कप्तानी करने वाले रविचंद्रन अश्विन 5वें नंबर पर हैं. अश्विन ने बतौर कप्तान 28 मैचों में 25 विकेट हासिल किए थे. अश्विन भी अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन