हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: KKR का पुराना फिनिशर लौट आया! RR के खिलाफ रिंकू सिंह ने हारा हुआ मैच जिताया

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम ने शानदार जीत हासिल कर ली है. इस मैच में कोलकाता के लिए रिंकू सिंह ने कमाल की फिनिशिंग पारी खेली. उन्होंने किस तरह टीम को हारा हुआ मैच जिताया. इस वीडियो में देखें…

विज्ञापन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जीत दर्ज कर ली है. केकेआर की टीम इस मैच में भी हार की कगार पर खड़ी थी लेकिन रिंकू सिंह की अद्भुत पारी ने टीम को अंतिम ओवर में जीत दिलाई. राजस्थान की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 155 रनों का स्कोर खड़ा किया. 

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए केकेआर की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही. एक वक्त पर कोलकाता का स्कोर 85 रन पर 6 विकेट हो गया था. उस वक्त रिंकू सिंह मैदान पर उतरे और उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. रिंकू ने इस मैच को फिनिश करते हुए 34 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. उनके साथ अनुकूल रॉय ने भी 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली.

ये भी पढ़िए- IPL 2026: अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस अनचाही लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola