---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस अनचाही लिस्ट में टॉप पर पहुंचे

IPL 2026: राजस्थान के खिलाफ मैच में कोलकाता की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है. टीम ने तो जीत हासिल कर ली है लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम इस मैच में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वो एक अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

---विज्ञापन---

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने राजस्थान के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है. इस मैच के खत्म होने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खुश जरूर होंगे लेकिन इस मैच में उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है. रहाणे इस मैच में बल्ले से एक रन भी नहीं बना पाए और आंद्रे बर्गर का शिकार बने. वो इस पारी में 2 गेंद ही खेल पाए. इससे पहले वाले मैच में भी रहाणे अपना खाता नहीं खोल पाए थे. आइए आपको भी बताते हैं रहाणे का नाम किस अनचाही लिस्ट में शामिल हुआ है.

सबसे ज्यादा बार शून्य पर हुए आउट

अजिंक्य रहाणे इस सीजन केकेआर के लिए ओपनिंग कर रहे हैं. इसी के साथ अब वो आईपीएल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल में ओपनर के तौर पर वो 13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. रहाणे से पहले ये रिकॉर्ड पार्थिव पटेल के नाम दर्ज था. पार्थिव पटेल 11 बार बिना खाता खोले आईपीएल में आउट हो चुके हैं. 

---विज्ञापन---
क्रमांकखिलाड़ी का नामशून्य पर आउट (बार)
1अजिंक्य रहाणे12 बार
2पार्थिव पटेल11 बार
3शिखर धवन10 बार
4गौतम गंभीर10 बार
5डेविड वॉर्नर09 बार

नहीं चल रही केकेआर की ओपनिंग जोड़ी

कोलकाता ने इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल जरूर कर ली है लेकिन इस मैच में भी दोनों सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया. शुरुआती मैचों में फिन एलन फ्लॉप रहे तो टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया लेकिन अभी तक खेले 2 मैचों में वो भी बुरी तरह से फेल ही रहे हैं.

रहाणे के प्रदर्शन की बात करें तो वो इस सीजन 7 मैचों में 152 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका औसत 25.33 का रहा है. उनके सीजन की शुरुआत तो शानदार अंदाज में हुई थी लेकिन अब उनका फॉर्म लड़खड़ाता हुआ दिख रहा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ जोफ्रा आर्चर का नाम, KKR के खिलाफ मैच में किया ये अद्भुत कारनामा

First published on: Apr 19, 2026 08:11 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola