हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की फिर हुई जांच! RCB के स्टार खिलाड़ी ने मांगा बैट, तो तुरंत कर दिया इनकार

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खूब वाहवाही लूट रहे हैं. 15 साल का यह खिलाड़ी बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहा है. इसी वजह से उनके बल्ले पर सभी की नजर होती है. पहले हार्दिक ने उनके बल्ले की जांच की और अब जितेश शर्मा ने भी कुछ ऐसा किया.

विज्ञापन
जितेश शर्मा ने किया वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चेक!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. उन्होंने अब तक चार मैच खेले हैं और कुल 200 रन बनाए हैं. वैभव के पास इस समय ऑरेंज कैप है. राजस्थान रॉयल्स का ये बल्लेबाज बड़े-बड़े गेंदबाजों का बुरा हाल कर देता है. इसी वजह से हमेशा क्रिकेटर्स के मन में सवाल होता है कि वैभव आखिर किस तरह का बल्ला उपयोग करते हैं, जिससे वो इतने जबरदस्त शॉट्स लगा पा रहे हैं. पहले हार्दिक पांड्या और अब जितेश शर्मा ने बल्ले की जांच की है.

जितेश शर्मा ने चेक किया वैभव सूर्यवंशी का बल्ला!

RCB vs RR मैच से पहले की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें जितेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चेक किया और उन्हें काफी पसंद आया. RCB के इस स्टार बल्लेबाज ने वैभव से बल्ला मांगा लेकिन उन्होंने तुरंत ही मना कर दिया. वैभव अभी जितेश को बल्ला नहीं देना चाहते हैं. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने वादा किया कि वो जितेश को IPL 2026 खत्म होने के बाद बल्ला देंगे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोकने के लिए उतरेंगे अभिषेक-ट्रेविस! देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola