IPL 2026: RR के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे 2 बड़े खिलाड़ी! कप्तान हार्दिक दे सकते हैं नए प्लेयर्स को मौका
MI Possible Playing 11: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत आज राजस्थान रॉयल्स के साथ होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए MI अपनी प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. आइए MI की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

MI Possible Playing 11: IPL 2026 में आज लीग स्टेज का अंतिम दिन है. राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होने जा रही है. MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन टीम सीजन का अंत अच्छे अंदाज में करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. कप्तान हार्दिक पांड्या कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं, जिन्हें इस सीजन खेलने का चांस नहीं मिला है. आइए RR के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.
रयान-रोहित करेंगे ओपनिंग
2 / 6रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है और सीजन के आखिरी मैच में भी दोनों बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.
मिडिल ऑर्डर से उम्मीदें होंगी
3 / 6सूर्यकुमार यादव का इस सीजन बल्ला नहीं चला है और आखिरी मैच में उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी. तिलक वर्मा और नमन धीर से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
MI के पास तीन शानदार ऑलराउंडर हैं
4 / 6मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या, विल जैक्स और कॉर्बिन बॉश के रूप में तीन शानदार ऑलराउंडर हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वो न सिर्फ बल्ले से, बल्कि गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
गेंदबाजी अटैक में हो सकते हैं दो बदलाव
5 / 6साउथ अफ्रीकी गेंदबाज केशव महाराज को मिचेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्हें अल्लाह गजनफर की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है. रघु शर्मा की जगह मोहम्मद इजहार को MI प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है, जिन्होंने नेट्स में काफी प्रभावित किया है. इसके अलावा दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह पर भी गेंदबाजी अटैक का भार होगा. बुमराह या रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल सकते हैं.
MI की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मोहम्मद इजहार, केशव महाराज. (इम्पैक्ट प्लेयर: जसप्रीत बुमराह)



















