हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: क्या हार्दिक पांड्या से छिनी MI की कप्तान? LSG के खिलाफ बैठे बाहर, जानिए वजह

Hardik Pandya: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को LSG के खिलाफ बड़ी जीत मिली. इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेले और फैंस कहने लगे हैं कि उनसे कप्तानी छिन ली गई है. आइए वीडियो में जानते हैं कि पांड्या के बाहर बैठने की असली वजह क्या हो सकती है.

विज्ञापन

Hardik Pandya: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. अब तक 10 मैचों में उन्हें सिर्फ तीन ही जीत मिल पाई है और प्लेऑफ के लिए उनकी राह मुश्किल नजर आ रही है. LSG के खिलाफ 4 अप्रैल के मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेले और उन्हें आराम दिया गया. उनकी जगह टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली. इस मुकाबले में MI ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. कई लोगों को लग रहा है कि हार्दिक से कप्तानी छीन ली गई है.

हार्दिक पांड्या LSG के खिलाफ बाहर क्यों बैठे?

LSG के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या कमर में समस्या के कारण बाहर बैठे. टॉस के लिए आए सूर्यकुमार यादव ने बताया कि पांड्या को बैक स्पाज्म की दिक्कत है. इसी वजह से उन्हें आराम दिया गया. MI की जीत के बाद फैंस कहने लगे हैं कि हार्दिक को कप्तानी से हटा दिया गया है. हालांकि, यह बात सही नहीं है. हार्दिक लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और उन्हें कमर में समस्या भी है. साफ तौर पर नजर आ रहा था कि पांड्या को आराम की जरूरत है. इसी वजह से सूर्या ने कप्तानी की.

ये भी पढ़ें:- 15 साल का इंतजार खत्म… IPL में पहला विकेट लेते ही भावुक हुआ खिलाड़ी, फहराया ‘जय श्री राम’ का पर्चा, देखें VIDEO

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola