हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की शाहिद अफरीदी से तुलना कर फंसे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, फैंस ने जमकर लड़ाई क्लास!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने वैभव की तुलना शाहिद अफरीदी से कर दी है. इसके बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन
वैभव की हुई अफरीदी से तुलना

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. 15 साल की उम्र में वैभव अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में नाम कमा रहे हैं. पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस भी वैभव की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. अमूमन वैभव की तुलना भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर से होती आई है. हालांकि, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ ने सूर्यवंशी की तुलना शाहिद अफरीदी से कर दी. अब इसी बात पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी की पाक क्रिकेटर से तुलना

मोहम्मद युसूफ ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ’15 साल का वैभव सूर्यवंशी मुझे युवा शाहिद अफरीदी की याद दिलाता है, जो किसी से नहीं डरते थे और आक्रमक थे. यह क्रिकेट का भविष्य है.’ सूर्यवंशी की अफरीदी से तुलना युसूफ को भारी पड़ी है. फैंस अब सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और बता रहे हैं कि शाहिद के मुकाबले वैभव काफी बेहतर क्रिकेटर हैं. एक फैन ने X पर लिखा, ‘शाहिद अफरीदी कभी-कभी चलते थे. वैभव सूर्यवंशी लगातार रन बना रहे हैं. वो सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के लेवल के हैं, अफरीदी के नहीं.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बीच ही हार्दिक पांड्या ने कर दिया था MI छोड़ने का फैसला! इस वजह से थे परेशान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola