हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने किया शर्मनाक पोस्ट, सोशल मीडिया पर फैंस ने लिया आड़े हाथों

IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिली थी. अब उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक मीम पोस्ट करने के कारण भी अब दिल्ली कैपिटल्स फैंस के निशाने पर आ गई है.

विज्ञापन
Delhi Capitals

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने घरेलू मैदान पर बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाजी के समय 75 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. जिसके बाद आरसीबी ने सिर्फ 6.3 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर एक शर्मनाक मीम शेयर किया. जिसको लेकर अब फैंस टीम को आड़े हाथों ले रहे हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स ने किया शर्मनाक पोस्ट 

नोट बंदी के दौरान वायरल हुए गाली वाले मीम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ हार के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिससे फैंस भी अब नाराज हो गए हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर मिली ट्रोलिंग के बाद फ्रेंचाइजी ने उस पोस्ट को हटा दिया है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 264 रन बनाकर भी मुकाबला हार गई थी. वहीं उसके बाद फ्रेंचाइजी सिर्फ 75 रन ही बना सकी. जिसके कारण ही पॉइंट्स टेबल में भी कैपिटल्स की स्थिति अच्छी नहीं है. नॉकआउट के रेस से भी दिल्ली दूर होती जा रही है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी! मिल सकता है शानदार प्रदर्शन का इनाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola