jacket (36)

IPL 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी! मिल सकता है शानदार प्रदर्शन का इनाम

IPL 2026 में युवा भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको गौतम गंभीर टीम इंडिया में मौका दे सकते हैं. इसकी पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें…

IPL 2026: टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. इसके साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर टीम में बड़ा बदलाव कर सकते हैं. टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है जो कि आईपीएल 2026 में लगातार धमाल मचा रहे हैं. इस लिस्ट में 5 खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा आरसीबी के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

उन्होंने इस सीजन 192 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. क्रुणाल पांड्या की भी टीम में वापसी हो सकती है. बीते 2 सीजन से वो टीम के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी वो दम दिखा रहे हैं. इसके बाद गेंदबाजों की बात करें तो मोहसिन खान और भुवनेश्वर कुमार को भी टीम इंडिया में प्रदर्शन के आधार पर मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ