Sanju Samson

संजू सैमसन के बदले कौन सा सुपरस्टार देगी CSK? इन 3 में से किसी एक का जाना लगभग तय 

IPL 2026: आईपीएल 2025 से पहले बड़ा बदलाव चेन्नई सुपर किंग्स में दिख सकता है. पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद सीएसके स्क्वाड में बड़ा बदलाव करने को तैयार है. जिसके कारण ही फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन के ट्रेड को लेकर दोबारा बातचीत कर रही है. ऐसे में चेन्नई के 3 बड़े सुपरस्टार्स में से कोई एक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकता है.

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें ट्रेड करना चाहती है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सैमसन को अपने साथ जोड़ना चाहती है. जिसके लिए राजस्थान की टीम ने सीएसके से बड़े स्टार्स को ट्रे़ड करने की मांग की है. चेन्नई के पास महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर सिर्फ 3 बड़े सितारें हैं. ऐसे में इनमें से कोई एक आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल सकता है. 

विज्ञापन

कौन से सुपरस्टार का त्याग करेगी CSK? 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी को तो छोड़ नहीं सकती है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे में से किसी एक खिलाड़ी को राजस्थान अपने साथ जोड़ सकती है. ज्यादातर चांस फिलहाल शिवम दुबे का नजर आ रहा है. राजस्थान की टीम लंबे समय से एक भारतीय ऑलराउंडर की तलाश कर रही है. ऐसे में शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा इस जगह को भरते हैं. ऐसे में देखना है कि चेन्नई इन दोनों सितारों में से किसे संजू सैमसन को पाने के लिए त्यागती है. 

विज्ञापन

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ